{"_id":"6ad299cf432c71002f0382c4","slug":"unauthorized-person-caught-at-rto-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1488671-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरटीओ कार्यालय में अनधिकृत व्यक्ति पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरटीओ कार्यालय में अनधिकृत व्यक्ति पकड़ा गया
Sat, 17 Oct 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। चरगांवा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान एक अनधिकृत व्यक्ति पकड़ा गया। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार और एसपी सिटी निमिष पाटील ने पुलिस टीम के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, विजय कुमार तिवारी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के गोरीयाकोठी थाना क्षेत्र के चारपुरा गांव का निवासी है। वर्तमान में वह गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित गीतावाटिका, जेल रोड पर रहता है। आरोप है कि वह आरटीओ कार्यालय में अनधिकृत रूप से लाइसेंस बनवाने से संबंधित काम कर रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया और वहां मौजूद आवेदकों व अन्य लोगों से पूछताछ की।
उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकारी काम कराने के लिए किसी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की अवैध वसूली या धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में दलालों और अनधिकृत व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए।