फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   U-Rise portal Launching for students of engineering and vocational education in UP

इन खास विद्यार्थियों को मिली 'यू-राइज पोर्टल' की सौगात, शिक्षा से नौकरी तक में देगा साथ

Mon, 22 Feb 2021 01:37 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
U-Rise portal Launching for students of engineering and vocational education in UP
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

प्राविधिक शिक्षा विभाग और एकेटीयू ने इंजीनियरिंग व व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए यू-राइज पोर्टल की लांचिंग की है। यह छात्रों के संस्थान में प्रवेश से लेकर उनको नौकरी दिलाने तक में मददगार साबित होगा। गोरखपुर के 12 पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत 8000 और 146 आईटीआई के 16000 विद्यार्थियों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास मिशन से जुड़े प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही करियर काउंसलिंग और नौकरी तक का रास्ता सुझाने में यह पोर्टल मदद करेगा। इसमें प्रवेश से लेकर रोजगार प्राप्ति तक का पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन


'यू-राइज' यानी 'यूनिफाइड री-इमेजिंड इनोवेशन फॉर स्टूडेंट एमपॉवरमेंट' पोर्टल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और प्राविधिक शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। पहले चरण में इस पोर्टल पर पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास को जोड़ा गया है। दूसरे चरण में पोर्टल के जरिए राज्य के सभी प्राविधिक विश्वविद्यालयों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाएंगे

पोर्टल की खासियत है कि सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जा सकेगी। कोई भी सेवायोजक छात्र के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। पोर्टल में विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क, परीक्षा, ऑनलाइन कक्षाएं तथा वेबिनार, डिजिटल प्रश्नपत्र, मूल्यांकन, कंटेंट, ई-लाईब्रेरी, विषय वस्तु पर रिकार्डेड वीडियो कंटेंट, उद्योग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार सरीखी अन्य जानकारियां मौजूद हैं।
 
फैक्ट फिगर
आईटीआई
सरकारी - 8 - 8000 (विद्यार्थी)
प्राइवेट- 138 - 16000 (विद्यार्थी)
कुल - 146 - 24000 (विद्यार्थी)

पॉलिटेक्निक
सरकारी और अनुदानित- 4 - 4500 (विद्यार्थी)
प्राइवेट -8 - 4500 (विद्यार्थी)
कुल - 12 - 9000 (विद्यार्थी)

यू-राइज पोर्टल की खास बातें-

आईटीआई जेडी राजेश राम ने बताया कि यू-राइज पोर्टल पर वर्ष 2020 में प्रवेशित गोरखपुर मंडल के 22 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण का निर्देश शासन स्तर से मिला है। उसका अनुपालन कराया जा रहा है। संस्थान स्तर पर छात्र छात्राओं को पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके फायदे गिनाए जा रहे हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, आईटीआई एवं कौशल विकास से जुड़े हुए सभी छात्र, शिक्षक, प्रशिक्षक, रोजगार देने वाली संस्थाएं न केवल एक ही स्थान पर जुड़े हैं, बल्कि छात्रों के शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी हुई समस्त सूचनाएं भी यहां पर उपलब्ध होंगी।

इन उपलब्ध सुविधाओं और सूचनाओं के साथ छात्र न केवल अपने आप को सशक्त कर सकेंगे बल्कि वे पूरे विश्व के साथ भी जुड़ सकेंगे।

पोर्टल का लक्ष्य राज्य के सभी छात्रों को समान रूप से गुणवत्तापरक शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया एवं अनुभव को बेहतर बनाना हैं।

पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत छात्र आजीवन यहां उपलब्ध कंटेंट व सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • पोर्टल उनके लिए उद्योग, प्रशिक्षकों और फैकल्टी का एक वृहद नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसका लाभ उन्हें ताउम्र मिलता रहेगा।
  • पोर्टल पर छात्र के ट्रैक रिकार्ड का डिजिटल संग्रह करने की सतत प्रक्रिया चलती रहेगी, जो रोजगार के उद्देश्यों के लिए अहम है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद भी विद्यार्थी पोर्टल से रोजगार संबंधी सूचनाएं पाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed