फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths riding bike died in road accident, jeep driver serious

Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, जीप चालक गंभीर

Tue, 16 Jan 2024 03:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding bike died in road accident, jeep driver serious
गोला इलाके में बाइक से टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई थी जीप
विज्ञापन

चालक को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
गोला (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के पास सोमवार दोपहर में तेज रफ्तार जीप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है।
सिकरीगंज क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी डबलू (19) पुत्र श्रीकांत अपने गांव के ही वीरेंद्र (21) पुत्र सोमई के साथ बाइक से गोपालपुर गांव में बहन के घर खिचड़ी पर्व पर सामान देने आया था। दोपहर बाद करीब दो बजे वे घर लौट रहे थे। अभी वे चंदौली गांव के पास पहुंचे थे कि बरईपार रामरूप गांव से एक महिला की विदाई कराकर देवरिया जा रही जीप से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जीप को भलुअनी, देवरिया निवासी रामसूरत चला रहा था। टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। तीनों गंभीर रूप से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद डबलू और वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामसूरत की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक वीरेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटा था। डबलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......

ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
गीडा। गीडा इलाके में रविवार को शाम सात बजे ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर निवासी अकबर अली (26) पुत्र इम्तियाज गीडा थाना क्षेत्र के बांसपार में किराए के मकान में रहते थे। रविवार शाम सात बजे वह मजदूरी करके वापस आ रहे थे कि बोक्टा-जैतपुर मार्ग पर कालेसर के पास अज्ञात ट्रेलर ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने से अकबर की मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed