फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths, including a PRD jawan, killed in head-on bike collision.

Gorakhpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पीआरडी जवान समेत दो युवकों की मौत

Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths, including a PRD jawan, killed in head-on bike collision.
- सिकरीगंज के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, दोनों बाइक के परखचे उड़े, एक युवक की पत्नी घायल
विज्ञापन

- ड्यूटी से घर लौट रहे थे पीआरडी जवान रामलोचन, बबलू पत्नी संग ससुराल से आ रहे थे वापस
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार अपराह्न करीब 3:45 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पीआरडी जवान समेत दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी उरुवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

गोला थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामलोचन (45) पीआरडी जवान थे और सिकरीगंज थाने में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकरीगंज के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर बेलघाट थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी बबलू बेलदार (30) पत्नी मंजू देवी के साथ सवार थे। बबलू उरुवा क्षेत्र के चचाईराम स्थित ससुराल में पत्नी को लेकर भाई को राखी बंधवाने के लिए गए थे और वहां से गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में रामलोचन और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। बबलू की पत्नी मंजू देवी के दाहिने पैर में चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी सिकरीगंज आशीष कुमार दुबे ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed