फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths drowned in the Ganga river at Tulsi Ghat in Varanasi on Sunday.

Gorakhpur News: ममेरे भाई को बचाने के प्रयास में डूबा युवक, घर में मचा कोहराम

Tue, 17 Mar 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in the Ganga river at Tulsi Ghat in Varanasi on Sunday.
कौड़ीराम (गोरखपुर)। वाराणसी के तुलसीघाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने से गोरखपुर जिले के दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार निवासी निखिल गुप्ता (20) पुत्र गंगा सागर उर्फ पिंटू गुप्ता तथा झंगहा थाना क्षेत्र के खैरखूंटा निवासी, आयुष गुप्ता (13) पुत्र अनिल गुप्ता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाराणसी दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए गए थे। रविवार तड़के सभी लोग वाराणसी पहुंचे और तुलसी घाट पर गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान स्नान करते समय आयुष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आयुष को बचाने के लिए निखिल तुरंत पानी में कूद पड़ा लेकिन तेज धारा के कारण वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों गंगा की धारा में समा गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। काफी देर तक तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि खैरखूंटा निवासी जयप्रकाश गुप्ता के छोटे बेटे सुरंजन गुप्ता की 11 मार्च को शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार के लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा स्नान के लिए वाराणसी गए थे। निखिल अपनी मां के साथ ननिहाल आया था और वहीं से परिवार के साथ वाराणसी गया था।
निखिल इंटर तक पढ़ाई पूरी करने के बाद नेत्र सहायक का कोर्स कर रहा था। वह पढ़ाई के साथ कौड़ीराम कस्बे में स्थित दृष्टि आई केयर सेंटर पर चश्मा बनाने का काम भी करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। वह अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ा था। वहीं, आयुष दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

वहीं, झंगहा थाना क्षेत्र के डुमरैला खरखुटा निवासी आयुष गुप्ता कक्षा तीन का छात्र था। उसके पिता अनिल गुप्ता घर पर ही जनरल मर्चेंट को दुकान चलाते हैं। आयुष मां-बाप का इकलौता पुत्र था। आयुष के घर कोई है नहीं है और सभी लोग वाराणसी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed