{"_id":"664542563a1e82f25104c0f4","slug":"two-youths-died-in-collision-between-two-bikes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-559838-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
Thu, 16 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो
गोरखपुर-कसया मार्ग पर माड़ापार में हुआ हादसा
दो अन्य घायल, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स इलाके के माड़ापार में बुधवार रात गोरखपुर-कसया मार्ग पर दो बाइक के आपस टकराने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक कुसम्ही से सोनबरसा बाजार की तरफ जा रहे थे, वहीं दूसरे बाइक पर सवार दो युवक कुशीनगर की तरफ से गोरखपुर जा रहे थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह माड़ापार के पास पहुंचे थे कि दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे जगदीशपुर चौकी पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जिसमें दो घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आकाश निषाद 22 वर्ष निवासी रुद्रापुर थाना एम्स और दूसरा रिंकू निवासी सोनबरसा बाजार थाना एम्स के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं घायलों की पहचान अरविंद निषाद 23 वर्ष निवासी रुद्रापुर व दूसरे घायल राजन पटवा निवासी सोनबरसा बाजार के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।