फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths committed suicide by hanging themselves in Khajni and Shahpur

Gorakhpur News: खजनी और शाहपुर में दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 21 Apr 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths committed suicide by hanging themselves in Khajni and Shahpur
- खजनी के रकौली में चार वर्ष बाद परदेस से लौटे युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

- शाहपुर इलाके के बशारतपुर में दूसरी महिला संग रहे रहे टेंपो चालक ने दी जान

उनवल/पादरी बाजार (गोरखपुर)। खजनी के रकौली व शाहपुर के बशारतपुर इलाके में रविवार रात दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। रकौली निवासी युवक चार वर्ष बाद रविवार को घर पहुंचा था। रात में ही फंदा लगा लिया। दूसरी घटना में पत्नी से मनमुटाव के बाद दूसरी महिला के साथ रह रहे युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
खजनी थाना क्षेत्र के रकौली निवासी कृष्णकांत यादव उर्फ मोनू यादव (40) बंगलूरू में नौकरी करते थे। करीब चार वर्ष बाद वह रविवार शाम को घर लौटे थे। देर शाम को उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद रात में कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे का दरवाजा बंद देख परिजनों ने खिड़की से देखा तो खुदकुशी की जानकारी हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है। वह चार वर्ष बाद घर आया था। उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। वह नशे का भी आदि था। घटना के बाद कृष्णकांत के 12 वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


काम से लौटी महिला तो हुई जानकारी

दूसरी घटना शाहपुर इलाके के बशारतपुर में हुई। यहां किराए के मकान में रहने वाले ऑटो चालक ने रविवार रात 10 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित (35) ऑटो चलाते थे। लगभग दो वर्ष पहले अपनी पत्नी से मनमुटाव के बाद वह दूसरी महिला के साथ बशारतपुर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। रविवार रात 9 बजे बजे ऑटो चलाकर कमरे पर पहुंचे। कुछ देर बाद कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह जिस महिला के साथ रहते थे, वह किसी दुकान पर काम करती है। रात 10 बजे करीब कमरे पर महिला पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने के बाद नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
- परिजनों ने कहा कुछ लोगों से था जमीन का विवाद, जान से मारने की मिली थी धमकी

भटहट। गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर गांव के अकटहवा टोला निवासी ग्रामीण का शव घर के पीछे सोमवार सुबह शीशम के पेड़ से लटका मिला। शव घुटने के बल पर टिका हुआ था। मृतक के बड़े पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की हालत देख हत्या की आशंका जाहिर की। उन्होंने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जैनपुर गांव के अकटहवा टोला निवासी खूबलाल (55) मजदूरी करते थे। रविवार रात करीब दस बजे भोजन के बाद सोने के लिए चले गए। रात में करीब 12 बजे खूबलाल के बड़े पुत्र विनोद कुमार की नींद खुली। बाहर आने पर देखा कि बिस्तर पर उसके पिता नहीं है। कुछ देर वह वहीं रूका। काफी देर बाद तक पिता नहीं आए तो उसने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन खोजबीन में जुट गए। खोजबीन के बीच सुबह बड़ी बेटी पुष्पा घर के पीछे की तरफ गई तो शीशम के पेड़ से घुटने के बल लटके पिता को देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। विनोद ने पीआरबी 112 नंबर को सूचना दी। खूबलाल के दो बेटे और तीन बेटी हैं। इधर, परिजनों का कहना है कि खूबलाल का कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। दो बार जान से मारने की धमकी भी मिली थी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed