{"_id":"5fd8ce4e8ebc3e433b7579a7","slug":"two-young-women-drowned-in-pond-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दो युवतियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दो युवतियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार
Tue, 15 Dec 2020 08:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Dec 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक शालिनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली इलाके के प्रसादपुर गांव में मंगलवार की भोर में करीब पांच बजे पीड़िया दहवाने गईं दो लड़कियां गांव के तालाब में डूब गईं। लोगों ने जब तक इन्हें बाहर निकाला, दोनों की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रसादपुर गांव निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री शालिनी(18) और गोविंद गौड़ की पुत्री शोभा (18) गांव की अन्य लड़कियों के साथ मंगलवार की भोर में करीब पांच बजे पीड़िया दहवाने गई थीं।
इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण दोनों गहरे पानी में डूब गईं। साथ गई लड़कियों ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और डूबी युवतियों को खोजकर तालाब से बाहर निकाला गया। बाद में परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अनुज कुमार सिंह का कहना है कि गांव से इस तरह के किसी हादसे की सूचना नहीं मिली थी। जानकारी होने पर बीट के सिपाही से विवरण मांगा गया है।