{"_id":"5e6235958ebc3ef40e2af1a6","slug":"two-young-men-killed-in-road-accident-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
Fri, 06 Mar 2020 05:20 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Mar 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Road accident
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजा पाकड़ के जमुआन टोला के सामने कसया-तमकुही रोड मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित मिनी ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी मोहन शर्मा (58) और राजू प्रसाद (25) घायल हो गए।
विज्ञापन
इस घटना में मौके पर ही मोहन की मौत हो गई, वहीं राजू को गंभीर हालत में तमकुही सीएचसी लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन