फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two workers were injured in a flour mill in Sahjanwan area of Gorakhpur, both died during treatment

Gorakhpur News: फ्लोर मिल में बदल रहे थे मशीन का उपकरण, दो मजदूर घायल- इलाज के दौरान दोनों की मौत

Sat, 03 May 2025 11:43 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 03 May 2025 11:43 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवां स्थित एक फैक्टरी के परिसर में ही फ्लोर मिल भी है। इस मिल के कुछ उपकरण बदले जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Two workers were injured in a flour mill in Sahjanwan area of Gorakhpur, both died during treatment
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां स्थित एक कंपनी की फ्लोर मिल में बृहस्पतिवार रात उपकरण बदलने के दौरान दो मजदूर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक मजदूर बाराबंकी, जबकि दूसरा गोरखपुर के ही बांसगांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


देर रात तक परिजन नहीं पहुंचे थे। सहजनवां पुलिस ने दोनों शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए थे। घटना की जानकारी होने पर एसपी नार्थ फैक्टरी में जांच करने गए।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवां स्थित एक फैक्टरी के परिसर में ही फ्लोर मिल भी है। इस मिल के कुछ उपकरण बदले जा रहे थे।
विज्ञापन


इस मिल में कार्यरत बाराबंकी जिले के गड़ेरिया गांव निवासी अखिलेश (32) और बांसगांव निवासी भानु प्रकाश पांडेय (55) मशीन की चपेट में आकर घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लोर मिल में हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। स्थिति की जानकारी के लिए वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed