फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two who grabbed 18 thousand by selling fake chain were caught

Gorakhpur News: नकली चेन बेचकर 18 हजार हड़पने वाले दो पकड़े गए, एक आरोपी की तलाश

Thu, 19 Jan 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Jan 2023 10:45 AM IST
सार

15 जनवरी को बजरंग नगर निवासी उमाशंकर वर्मा की दुकान पर एक महिला और एक पुरुष आए थे। दोनों ने खुद को पिपराइच के रिठिया गांव का निवासी बताते हुए गरीबी का हवाला दिया। बताया कि रुपयों की जरूरत है। सोनार ने 18 हजार रुपये चेन की कीमत लगाकर खरीद लिया।

विज्ञापन
Two who grabbed 18 thousand by selling fake chain were caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में सोनार को नकली चेन बेचकर 18 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। महिला मंगलवार को फिर एक सोनार के पास नकली चेन लेकर गई थी, लेकिन इस बार पकड़ी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले उसका एक साथी तो फरार हो गया, लेकिन महिला अपने एक साथी के साथ दबोच ली गई।

विज्ञापन


आरोपियों पर जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उनके पास से पुलिस ने पांच हजार रुपये नकद, दो नकली पीली धातु की चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीपीगंज के अटकहवा निवासी चंदन और गुलरिहा के महराजगंज निवासी तारामती के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी को बजरंग नगर निवासी उमाशंकर वर्मा की दुकान पर एक महिला और एक पुरुष आए थे। दोनों ने खुद को पिपराइच के रिठिया गांव का निवासी बताते हुए गरीबी का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रुपयों की जरूरत है। सोनार ने 18 हजार रुपये चेन की कीमत लगाकर खरीद लिया। शाम में जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि चेन नकली है। इसके बाद उमाशंकर ने व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसकी जानकारी सांझा कर दी थी। सभी व्यापारी सजग हो गए थे।


सोमवार को महिला फिर अपने एक साथी के साथ आदित्य ज्वेलर्स पर पहुंची। वहां पर भी उसने पुरानी बात दोहराई तो सोनार को शक हो गया। तत्काल उसे पकड़ लिया और सभी व्यापारी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed