{"_id":"61742389ff2539586a200b7f","slug":"two-victims-of-cyber-forgery-get-2-44-lakh-back-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: साइबर जालसाजी के शिकार हुए लोगों को वापस मिला 2.44 लाख रुपये, पीड़ितों ने कहा- धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: साइबर जालसाजी के शिकार हुए लोगों को वापस मिला 2.44 लाख रुपये, पीड़ितों ने कहा- धन्यवाद
Sat, 23 Oct 2021 08:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Oct 2021 08:30 PM IST
सार
शाहपुर इलाके के तुलसीराम में रहने वाले एक शख्स ने चार अक्तूबर को शिकायती पत्र दिया और बताया कि ऑनलाइन लेनदेन करने वाले एक एप की मदद से उनके खाते से 2 लाख 18 सौ रुपये निकाल लिए गए हैं। शनिवार को इनके भी खाते में पूरी रकम वापस आ गई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर में साइबर जालसाजी के शिकार हुए दो लोगों को पुलिस की साइबर सेल 2.44 लाख रुपये वापस कराने में सफल रही है। खाते में रुपये वापस आने के बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस की सराहना की है। उनका कहना था कि उन्होंने रुपये मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 26वीं वाहिनी पीएसी कैंप के पास रहने वाली एक महिला ने 16 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि ऑनलाइन ठग ने एक एप डाउनलोड करा उनके खाते से 43 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। इसके बाद से ही टीम काम कर रही थी और शनिवार को खाते में 43 हजार वापस कराने में साइबर पुलिस सफल रही।
विज्ञापन
इसी तरह शाहपुर इलाके के तुलसीराम में रहने वाले एक शख्स ने चार अक्तूबर को शिकायती पत्र दिया और बताया कि ऑनलाइन लेनदेन करने वाले एक एप की मदद से उनके खाते से 2 लाख 18 सौ रुपये निकाल लिए गए हैं। शनिवार को इनके भी खाते में पूरी रकम वापस आ गई है।
विज्ञापन
रुपये वापसी कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह, दरोगा दिव्येंदु तिवारी, विनायक सिंह, उपेंद्र सिंह, मनीष कुमार ठाकुर, सिपाही राहुल मौर्या, दीपचंद भारती, राजीव यादव, मनीष यादव, महिला सिपाही ज्योति पाठक शामिल थीं।