Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two vehicles collided due to fog, one overturned

Gorakhpur News: कोहरे की वजह से दो वाहन टकराए, एक पलटा

Thu, 25 Jan 2024 04:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles collided due to fog, one overturned
बेलीपार इलाके में हुई घटना, रिफ्लेक्टर नहीं होने की वजह से हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार इलाके के सेवई चौराहे के पास बुधवार सुबह चार बजे कोहरे की वजह से दो वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक पिकअप पलट गया। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल तो नहीं हुआ, लेकिन सामान का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर डायवर्जन किया गया है और कहीं पर भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है, जिस वजह से वाहन आपस में टकरा गए।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के सेवई चौराहे स्थित यूनियन बैंक के सामने सुबह करीब चार बजे सांकेतिक चिह्न नहीं होने, कोहरे व रूट डायवर्जन की वजह से बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे मछली लदे पिकअप के सामने चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसको बचाने के चक्कर में कार के पिछले हिस्से में टक्कर मारते हुए रूट डायवर्जन वाली जगह पर गिराई गई मिट्टी से टकराकर पिकअप सड़क पर पलट गया। इससे पिकअप में लदी सभी मछलियों के कैरेट सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक कार लेकर गोरखपुर की ओर फरार हो गया और ग्रामीणों की मदद से पिकअप चालक अविनाश मद्धेशिया को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल गया। गनीमत रही की हादसे के किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed