{"_id":"5fe6c7331105907fec4ee629","slug":"two-thousand-rupees-of-pm-kisan-samman-nidhi-sent-to-farmers-account-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि के दो हजार मिलने पर खिल उठे किसान, बोले- मोदी जैसा कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि के दो हजार मिलने पर खिल उठे किसान, बोले- मोदी जैसा कोई नहीं
Sat, 26 Dec 2020 10:46 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के लगभग दो लाख साठ हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का दो-दो हजार रुपये भेजा गया। धनराशि पाने वाले किसान काफी गदगद हैं। उनका कहना है कि बहुत उचित समय पर धनराशि मिली है। इसका उपयोग खेत की सिंचाई और खाद डालने में करेंगे।
सही समय पर मिली धनराशि
बड़हलगंज ब्लॉक के संसारपार गांव के प्रगतिशील किसान जेपी शाही ने कहा कि किसान सम्मान निधि से लघु और सीमांत किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। इससे समस्याएं कम हुई हैं। यह धनराशि इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसे तीन किस्तों में दिया जाता है। इस समय सिंचाई का काम चल रहा है। इस समय किसानों को धन की जरूरत होती है। दो हजार रपये मिलने से बहुत खुश हैं।
मोदी जैसा कोई नहीं
जंगल कौड़िया ब्लॉक के गांव पंचगांवा के राजभवन ने कहा कि किसान सम्मान निधि की धनराशि मिलने पर बहुत खुशी हुई है। मोदी जैसा कोई नहीं है। देश आजाद होने के बाद किसी सरकार ने किसानों के खाते में खेती के लिए रुपये नहीं भेजे थे। छह हजार साल में मिलना बड़ी बात है। मेरे जैसे किसानों का काम आसान हो जाता है। धन्यवाद पीएम मोदी।

मोदी किसानों के सच्चे हितैषी
जंगल कौडिया ब्लॉक के तुर्कवलिया गांव के इंद्रजीत यादव ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि खाते में आने से बहुत प्रसन्नता हुई है। किसी को तो किसानों की चिंता है। पहले लोग कहते थे कि चुनाव के नाते मोदी ने दिया है। अब हर तीन महीने पर धन मिल रहा है। मोदी किसानों के सच्चे हितैषी हैं।
आजादी के बाद पहली बार किसी पीएम ने किसानों की चिंता की
ब्रहमपुर ब्लॉक के भगवती प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मोदी ही किसानों के सच्चे रहनुमा हैं। वह जो कहते हैं करते हैं। आजादी के सत्तार साल बाद किसी प्रधानमंत्री ने किसानों की चिंता की है तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। किसानों को इस समय धन की जरूरत है। उसे फसलों की सिंचाई करनी है। यूरिया डालना है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में धनराशि भेजकर सराहनीय कार्य किया है। उनको बधाई।