{"_id":"617680c8aa36a4687a4c2e3e","slug":"two-thieves-who-came-to-steal-scorpio-in-kushinagar-beaten-up-and-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: स्कॉर्पियो चुराने आए दो चोरों को लोगों ने पीटा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: स्कॉर्पियो चुराने आए दो चोरों को लोगों ने पीटा, पुलिस को सौंपा
Mon, 25 Oct 2021 03:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 03:33 PM IST
सार
रविवार की रात में तीन चोर एक घर में घुस गए। वहां लोगों के आने की आहट पाकर वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के सेवरही कस्बे के जानकी नगर मोहल्ले में स्थित एक घर मे घुसकर स्कॉर्पियो चुराने की कोशिश कर रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब नौ बजे सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 2 जानकी नगर निवासी रमेश जायसवाल के घर में तीन चोर उनकी स्कॉर्पियो चुराने के लिए घुसे थे। इसी दौरान मकान मालिक के घर पहुंचने पर चोर भागने लगे, लेकिन मकान मालिक और मोहल्ले के लोगो ने दौड़ाकर दो चोरों को पकड़ लिया।
पूछताछ में चोरों ने अपना नाम बदल बदलकर बताया। वहीं नाराज लोगों ने दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सेवरही चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उनके पास से कुछ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल बरामद हुए हैं।