{"_id":"681db9b93abb3a7ca40ca490","slug":"two-teenagers-died-after-being-crushed-by-a-vehicle-in-gorakhpur-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर में वाहन से कुचलकर दो किशोरों की मौत, परिजनों ने प्रधान पर कुचलने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर में वाहन से कुचलकर दो किशोरों की मौत, परिजनों ने प्रधान पर कुचलने का लगाया आरोप
Fri, 09 May 2025 01:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 May 2025 01:46 PM IST
सार
मरने वाले युवकों की पहचान बेलीपार के चेरिया गांव निवासी ऊपेंद्र निषाद (20) पुत्र उदयभान व सागर कनौजिया (20) पुत्र हौसिला कनौजिया के रूप में हुई। दोनों युवक अपने गांव से पैदल महाबीरछपरा बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक उपेंद्र निषाद व सागर कन्नौजिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेलीपार इलाके के कालाबाग चेरियां मार्ग पर शुक्रवार सुबह गांव बलुईगाड़ा के प्रधान की कार से कुचलकर दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चेरियां गांव के उपेंद्र निषाद (20) और सागर कन्नौजिया (20) के रूप में हुई। मामले में मृतक उपेंद्र के पिता उदयभान की तहरीर पर प्रधान विपिन निषाद के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
उदयभान निषाद ने बताया कि उपेंद्र निषाद अपने दोस्त सागर कन्नौजिया के साथ सुबह 11 बजे चेरियां रोड के किनारे से पैदल घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (नंबर यूपी-53-ईआर-3162) दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गई। उदयभान ने आरोप लगाया कि कार बलुईगाड़ा के प्रधान चला रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी कार में सवार थे। हादसे के बाद सभी भाग गए।
सागर ने बेलीपार के ही इंटर कॉलेज में 10वीं की परीक्षा दी थी। जबकि उपेंद्र ने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।