फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two suspects who were fleeing after snatching a mobile phone were chased and caught by villagers after a seven-kilometer pursuit.

Gorakhpur News: मोबाइल लूट कर भाग रहे दो आरोपियों को सात किमी पीछा कर ग्रामीणों ने दबोचा

Tue, 30 Dec 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two suspects who were fleeing after snatching a mobile phone were chased and caught by villagers after a seven-kilometer pursuit.
गगहा युवक से मोबाइल फोन लूट  के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
- गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल-रियांव चौराहे के पास वारदात, दो आरोपी मौके से भागे
विज्ञापन

- बाइक सवार युवकों ने युवक से छीना था मोबाइल, लूटा गया मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए करीब सात किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, इस दौरान दो अन्य आरोपी मौका पाकर भाग निकले। घटना गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल-रियांव चौराहे के पास रविवार देर शाम की है। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरीखास निवासी मुलायम निषाद उर्फ नितेश निषाद और गोरखनाथ थाना क्षेत्र के कौड़ियहवा नथमलपुर निवासी आहिब अंसारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया गया कि गरयाकोल गांव के पूर्व प्रधान धुपई पासवान का रियांव चौराहे के पास खेत है। रविवार देर शाम उनका नाती विशाल खेत की ओर जंगली जानवरों को भगाने जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक गरयाकोल गांव की ओर से आए और विशाल से बड़हलगंज जाने का रास्ता पूछने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान गमछे से मुंह बांधे एक युवक बाइक से उतरा और विशाल के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद चारों हाटा की ओर भाग निकले। घटना से घबराए विशाल ने पास ही चौराहे के समीप मकान बनाकर रह रहे रियांव गांव के ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और चारपहिया वाहन से आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। हाटा बाजार स्थित शराब ठेके के पास ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें एक के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। थानाप्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed