फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two real sister left house after family dispute in siddharth nagar

यूपी: भाभी से हुआ विवाद बहनों ने छोड़ा घर, आठ किमी दूर इस हाल में मिली दोनों

Wed, 21 Apr 2021 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Apr 2021 03:47 PM IST
सार

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जमौता गांव की है घटना

विज्ञापन
two real sister left house after family dispute in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाई और भाभी से विवाद इस कदर हुआ कि दो सगी बहनों को रात में ही घर से बाहर निकलना पड़ा। उनके इरादे क्या थे ये तो पता नहीं, लेकिन पुलिस ने गांव से आठ किलोमीटर दूर दोनों को रोका। इतनी रात में घर से निकलने का कारण जाना और फिर परिजनों को लेकर जाकर सौंपा। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जमौता गांव का है।

विज्ञापन


डुमरियागंज क्षेत्र के जमौता गांव में मंगलवार रात दो सगी बहनों की किसी बात के लिए भाई और भाभी से कहासुनी हो गई। उन्हें यह इतना नागवार गुजरा कि दोनों बहनों ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। आधी रात को घर से बिना किसी को बताए निकल पड़ी। गांव से करीब आठ किलोमीटर की दूर डुमरियागंज स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंची थी कि इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकले डुमरियागंज इंस्पेक्टर की नजर उन दोनों बहनों पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने डायल-112 नंबर की पीआरवी महिला सिपाही को भी वहां बुला लिए।
विज्ञापन


दोनों बहनों से जब महिला सिपाही ने पूछा तो वह दोनों कुछ नहीं बोली। इसके बाद दोनों को थाने पर ले आए। जहां दोनों ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने उनके मां, भाई और बहनोई को थाने पर बुलाया। भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो आदि बातों को समझा बुझाकर दोनों बहनों को उनके  साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि आधी रात को सूनसान सड़क पर दोनों बहने जा रही थीं। शक होने पर दोनों को रुकवाया गया था। मामले की जानकारी होने पर उनको परिजनों को बुलाकर इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो यह कहकर उन्हें सौंप दिया गया है। साथ ही सभी को मिलजुलकर रहने के लिए प्रेरित भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed