{"_id":"63b5105a0e73513b2d776d87","slug":"two-real-brothers-arrested-for-murder-of-nephew-of-former-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, DJ पर डांस को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व प्रधान के भतीजे की हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, DJ पर डांस को लेकर हुआ था विवाद
Wed, 04 Jan 2023 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:09 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि कैंपियरगंज के मछलीगांव टोला परसौनी में सोनू की पिटाई से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में गिरफ्तार सगे भाई मनोज और सन्नी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के मछलीगांव में पूर्व प्रधान के भतीजे सोनू की हत्या में शामिल दो सगे भाइयों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। 31 दिसंबर को नए साल के जश्न में आयोजित कार्यक्रम में डीजे पर नाचने के विवाद में सोनू की हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को सोमवार को जेल भिजवाया था। फरार दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मछलीगांव के मनोज व सन्नी के रूप में हुई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि कैंपियरगंज के मछलीगांव टोला परसौनी में सोनू की पिटाई से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव के एक परिवार के लोग नए साल का जश्न डीजे बजाकर मना रहे थे। उसी दौरान पड़ोस का रहने वाला सोनू भी आया था। किसी बात पर विवाद के बाद लकड़ी के चैले से मारकर आरोपियों ने सोनू को घायल कर दिया। गोरखपुर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन