फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two purchase center incharge dismissed

फर्जी खतौनी पर 1084 क्विंटल धान खरीद के मामले में दो क्रय केंद्र प्रभारी बर्खास्त

Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
two purchase center incharge dismissed
फर्जी खतौनी पर 1084 क्विंटल धान खरीद के मामले में दो क्रय केंद्र प्रभारी बर्खास्त
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। हाटा तहसील के दो क्रय केंद्रों पर फर्जी खतौनी के जरिए 1084 क्विंटल धान खरीद के मामले में डीएम एस राजलिंगम के निर्देश पर करमहा और पैकौली के क्रय केंद्र प्रभारी बर्खास्त कर दिए गए हैं।
एआर कोऑपरेटिव बृजकिशोर मिश्र ने कार्रवाई की पुष्टि की है। फर्जी खतौनी पर हाटा क्षेत्र के एक किसान ने दो क्रय केंद्रों पर 1084 क्विंटल धान की बिक्री की थी। मामले का संज्ञान लेकर शासन ने जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

खरीद के पोर्टल पर दर्ज डाटा पर शक होने पर शासन ने डीएम को जांच का आदेश दिया था। डीएम ने एडीएम व जिला खाद्य विपणन अधिकारी की टीम गठित कर जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम हाटा के कंप्यूटर ऑपरेटर, जालसाजी करने वाला किसान व दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस राजलिंगम ने धान खरीद की समीक्षा के दौरान एआर कोऑपरेटिव बृजकिशोर मिश्र को बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए धान खरीद पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। एआर कोऑपरेटिव ने संस्था के अध्यक्ष को केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया। समिति के अध्यक्ष ने धान क्रय केंद्र पैकौली के प्रभारी विनय कुमार व करमहा के प्रभारी चंद्रशेखर को बर्खास्त की कार्रवाई करते हुए धान खरीद पर रोक लगा दी है। दोनों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना नोडल विभाग, जिला खरीद अधिकारी समेत अफसरों को दी गयी है।

एआर कोआपरेटिव बृजकिशोर मिश्र ने बताया कि धान खरीद की समीक्षा में डीएम से दोषी केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का निर्देश था। पैकौली व करमहा धान क्रय केंद्र प्रभारी को बर्खास्त किया गया है। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को शासन की मंशा के अनुरूप ही धान की खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed