{"_id":"5f33e7412bb4346bdb703a2b","slug":"two-private-hospitals-get-approval-for-covid-treatment-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, दो और निजी अस्पतालों को मिली कोविड इलाज की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, दो और निजी अस्पतालों को मिली कोविड इलाज की मंजूरी
Wed, 12 Aug 2020 06:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:27 PM IST
सार
- दोनों अस्पतालों में लेवल-टू के मरीज होंगे भर्ती
- आठ और 13 हजार रुपये प्रतिदिन का है चार्ज
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच दो और निजी अस्पतालों को कोविड इलाज की मंजूरी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दी है। दोनों अस्पतालों में शुरुआती दौर में 26 बेड लेवल-टू के बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें उदय हॉस्पिटल में 20, आर्यन हॉस्पिटल में छह बेड बनाए गए हैं। आर्यन में मरीज भर्ती होने शुरू हो गए हैं। जबकि उदय में कल से मरीज भर्ती होना शुरू होंगे।
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग का मानना है यह अभी रूकने वाला नहीं है। ऐसी स्थिति में बेडों की संख्या कम न पड़े। इसलिए प्रशासन अब निजी अस्पतालों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बढ़ रहे हैं मरीज
इसी कड़ी में पहले फातिमा में 25 बेड के लेवल-टू अस्पताल बनाए गए। जबकि पनेशिया में 80 बेड शुरू किए गए। इनमें 65 बेड लेवल टू और 15 बेड लेवल थ्री के बनाए गए हैं। लेकिन इन दोनों जगहों पर मरीजों की संख्या लगभग फुल ही चल रही है। यही वजह है कि प्रशासन ने उदय हॉस्पिटल और आर्यन हॉस्पिटल को कोविड मरीजों के इलाज की मंजूरी दी है।
एसीएमओ डॉ एनके पांडेय ने बताया कि दोनों अस्पतालों में शुरुआती दौर में 26 बेड की सुविधा शुरू की गई है। इनमें लेवल टू के मरीज भर्ती होंगे। उदय हॉस्पिटल कल से शुरू हो जाएगा। जबकि आर्यन में मरीज भर्ती होने लगे हैं। बताया कि सामान्य मरीजों को प्रतिदिन आठ हजार और गंभीर मरीजों को 13 हजार रुपये देने होंगे।
एसीएमओ डॉ एनके पांडेय ने बताया कि दोनों अस्पतालों में शुरुआती दौर में 26 बेड की सुविधा शुरू की गई है। इनमें लेवल टू के मरीज भर्ती होंगे। उदय हॉस्पिटल कल से शुरू हो जाएगा। जबकि आर्यन में मरीज भर्ती होने लगे हैं। बताया कि सामान्य मरीजों को प्रतिदिन आठ हजार और गंभीर मरीजों को 13 हजार रुपये देने होंगे।