फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two police constable beaten by villagers in deoria

दबंगों को सबक सिखाने पहुंचे दो सिपाहियों की पिटाई, वाहन भी तोड़ा, 22 लोग हिरासत में

Sun, 13 Dec 2020 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
two police constable beaten by villagers in deoria
deoria news - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के नेतवार गांव में शनिवार की रात पुलिस पर टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में गाड़ी से कही जा रहे थे। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी एक कार और चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चार थानों की फोर्स ने करीब 22 लोगों को हिरासत में ले लिया। सिपाही संजय यादव की तहरीर पर सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर हमला करने और सात क्रिमिनल लॉ की गंभीर धाराओं में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। रविवार को सीओ अंबिका प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि थाने के हेडकांस्टेबल शिवशंकर यादव अपने तीन साथियों संजय यादव, सौरभ सिंह और विक्रम पटेल के साथ बरांव-पकड़ी मार्ग पर रात करीब आठ बजे किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नेतवार के पास कुछ युवक शराब के नशे में विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस कर्मचारियों पर हमलावर हो गए। उन्होंने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुला लिया। सबने मिलकर पुलिस कर्मचारियों की पिटाई की। जिसमें दो पुलिस कर्मचारियों को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत फोर्स पहुंच गई। फोर्स ने उपद्रवी तत्वों को खदेड़ लिया।

पुलिस की दबिश से दहला नेतवार

उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी कार और बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस करीब 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल पुलिस कर्मचारियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस पर हमले के बाद नेतवार गांव में चारों ओर सन्नाटा पसरा है। शनिवार रात पुलिस रातभर दबिश देती रही। पुलिस वालों की पिटाई करने वालों के तलाश में घर में सो रहे लोगों को बिस्तर से उठाकर थाने पहुंचा दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई से गांव की महिलाओं में दहशत है।

उन्होंने पुलिस पर निर्दोष लोगों को उठाकर ले जाने और घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस के डर से गांव के पुरुष गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। सीओ अंबिका ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा वही किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed