फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people injured in collision between truck and bike in Siddharthnagar

Road Accident: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, छह मीटर उछलकर दूर गिरे दो युवक; गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Jun 2025 08:05 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Jun 2025 08:05 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले में एनएच-730 पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन
Two people injured in collision between truck and bike in Siddharthnagar
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर छतहरा गांव के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवक लगभग छह मीटर दूर सड़क किनारे पटरी पर जाकर गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गड़ाकुल गांव निवासी रंजीत और राजू शनिवार रात करीब 11:30 बजे चिल्हिया से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। छतहरा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों हवा में उछलकर सड़क किनारे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत शोहरतगढ़ सीएचसी ले गए। भीड़ जमा होने से पहले ही ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।  
विज्ञापन


शोहरतगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी विंदेश्वरी मणि ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed