सिद्धार्थनगर: नेपाल में चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही और बदमाश को लगी गाेली
दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक सिपाही और एक बदमाश को लगी गोली, जिला अस्पताल में हुआ दोनों का पुलिस ने कराया इलाज, सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मेहदिया गांव के पास चली कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर में बाइक चोरी करके नेपाल में बेचने वाले गिरोह के बदमाशों से शुक्रवार की भोर में एसओजी, सदर पुलिस की संयुक्त टीम के बीच क्षेत्र के कल्याणपुर मेहदिया गांव के बाद धरपकड़ में मुठभेड़ हो गई। दोनों से तरफ गोली चली। इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि सिपाही के बायें हाथ में गोली लगी। घायल सहित पांच बदमाशों को टीम पकडने में कामयाब रही। घायल सिपाही और बदशाम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। मौके से 10 बाइक और एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस में सभागार में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ लिए एसओजी की टीम लगी हुई है। शुक्रवार भोर में टीम क्षेत्र के जमुआर नाले के पास चेकिंग कर रही थी। तीन बाइक सवार पहुंचे जो पुलिस को टीम को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी करके सभी को पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह बाइक चोरी की है। चोरी की अन्य बाइक को क्षेत्र के ही कल्याणपुर मेहदिया गांव के पास अधिर्निमित मकान में रखे हुए हैं। दो अन्य साथी आने वाले हैं। टीम उन्हें लेकर कुछ दूरी पर ही स्थित कल्याणपुर में बताए हुए स्थान पर लेकर पहुंची। वहां से छह बाइक बरामद करने के बाद दो अन्य बदमाशों को इंतजार करने लगे। जैसे ही एक बाइक पर दो लोग पहुंचे और पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भागने लगे। घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
बदमाश की गोली सिपाही अवनीश सिंह के दायें हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी झिन्नू उर्फ छोटू के दाहिने पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया और जवानों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। साथ ही कुल 10 बाइक बरामद की गई। सिपाही और बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए बदमाश
पकड़ी गई बाइक में दो लखनऊ से चोरी
पुलिस टीम ने चोरी की जो 10 बाइक बरामद की है, उसमें दो नेपाल की है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह राजधानी के आसपास इलाकों में सक्रिय था। जांच में और कहां- कहां वारदात किए हैं, इसका पर्दाफाश होगा।
चोरी से पहले सेट कर लेते थे ग्राहक
पुलिस के मुताबिक बाइक चोरी करने वाला यह गिरोह नेपाल में बैठे सरगना से संचालित होता था। बाइक के ग्राहक मिलने के बाद यहां से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद उसका नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर बेचते थे। तत्काल उस बाइक का उन्हें रुपये मिल जाता था। गिरोह नेपाल में बैठकर वारदात कराता है। इनके पकड़े जाने के बाद वाहन चोरी करने वाले गिरोह को बड़ा भांडाफोड़ हो सकता है।
पुलिस टीम को मिला इतना इनाम
गुडर्वक करने वाली एसओजी और सदर पुलिस को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने 25 हजार रुपये इनाम दिया है। इसी प्रकार एडीजी जोन गोरखपुर में भी टीम को सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
पकड़ने वाली टीम
कोतवाल सदर केडी सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, जेल चौकी प्रभारी हरेंद्र राय, एसआई चंदन कुमार, सुरेंद्र सिंह, आरक्षी रमेश यादव, पवन तिवारी, वीरेंद्र त्रिपाठी, मुत्यंजय कुशवाहा शामिल रहे।