फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people, including a woman, arrested for trying to convert

Gorakhpur News: धर्मांतरण की कोशिश में महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, arrested for trying to convert
उरुवा बाजार। बेलघाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मसारी गांव के फतहवा टोला में हिंदू महिलाओं को धमकी और प्रलोभन देकर धर्मांतरण की कोशिश मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान देवरिया के गौरीबाजार बिरवा निवासी प्रदीप कुमार और देवरिया के रुद्रपुर भाली चौरा निवासी रीना देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मसारी गांव की सीता देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके नाती के मुंडन कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने गांव की लगभग 30 निम्न वर्ग की महिलाओं को एकत्र किया। इस दौरान उन महिलाओं को बेहतर और आरामदायक जीवन, नकद प्रलोभन, दुख-दर्द और विपत्तियों से छुटकारा दिलाने का दावा जैसे प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का मानसिक दबाव बनाया गया। विरोध होने पर धमकाने तक की कोशिश की गई। उन्होंने घटना की सूचना पर बेलघाट थाने में दी। फोर्स संग मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी विकास नाथ ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धमकी, प्रलोभन व अन्य धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दो को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। यदि इसमें और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed