फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people died in road accident at gorakhpur

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने बाइकें टकराईं, दो ने गंवाई जान

Sun, 22 Nov 2020 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Nov 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
two people died in road accident at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के गोलीगंज गांव के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी रामग्रीस (70) और उनके पौत्र कमलेश (25) की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके की ग्राम सभा महानखोर टोला करमहवा निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त रामग्रीस अपने नाती कमलेश कुमार पुत्र बेचू प्रसाद के साथ पीपीगंज के रायपुर गांव से ब्रह्मभोज के निमंत्रण से लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे गोलीगंज गांव के पास  पीपीगंज की तरफ से आ रहे कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नवापार निवासी रवि गौड़ (25) की बाइक से कमलेश की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। रामग्रीस ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed