{"_id":"61c470e70607cf29d2627a79","slug":"two-people-cheated-by-luring-jobs-abroad-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विदेश में नौकरी का लालच देकर दो लोगों को ठगा, दफ्तर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विदेश में नौकरी का लालच देकर दो लोगों को ठगा, दफ्तर बंद
Thu, 23 Dec 2021 06:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:21 PM IST
सार
युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया जा रहा था। सुनील व प्रेम भी यहां आए तो दुबई में पेंटिंग का काम दिलाने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी का मामला रूक नहीं रहा है। पिपराइच थाना क्षेत्र में बेलवां नहर के पास खुले ऐसे ही एक दफ्तर में बैठने वालों ने कई लोगों को ठग लिया है। कुशीनगर के दो लोग जब दुबई जाने के लिए फ्लाइट का टिकट लेने पहुंचे, तब पूरा मामला खुला। धोखाधड़ी करने वाले दफ्तर बंद कर लापता हो गए।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी सुनील कुमार गुप्ता व प्रेम कुमार ने बताया कि पिपराइच से गोरखपुर जाने वाले मार्ग के किनारे बेलवा नहर के पास किराए का कमरा लेकर सिगमा इंटरप्राइजेज नाम का एक कार्यालय खुला था। यहां से युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया जा रहा था। सुनील व प्रेम भी यहां आए तो दुबई में पेंटिंग का काम दिलाने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
बीते 16 दिसंबर को ही दोनों से एक-एक लाख रुपये नकद जमा कराया। दोनों को बताया कि दुबई में काम में तेजी है और जल्दी ही एक ग्रुप को वहां भेजा जाना है। पूरा रुपया देने के बाद 21 दिसंबर को फ्लाइट का टिकट लेने गए तो कार्यालय बंद मिला।
विज्ञापन
कार्यालय में काम करने वालों जो फोन नंबर दिया था, वह भी बंद है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां काम करने वाले कर्मचारी ऑफिस बंद कर चले गए। धोखाधड़ी के शिकार 10-12 लोग इनकी कार्यालय के कर्मचारियों की तलाश में लगे हैं। इस संबंध में पिपराइच इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच पड़ताल की जा रही है।