फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two patients found corona positive in OPD gorakhpur

गोरखपुर: ओपीडी में आने वाले दो मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Tue, 29 Dec 2020 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two patients found corona positive in OPD gorakhpur
कोरोना वायरस। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गोरखपुर जिला अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों में दो माह बाद किसी दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनरों मरीज जिला अस्पताल के सारी (सीवीयर एक्यूट रेस्पेरेटरी इलनेस) वार्ड में भर्ती थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक खजनी के दुसहा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला 27 दिसंबर को बुखार, खांसी व सांस फूलने की समस्या लेकर जिला अस्पताल की मेडिसिन वार्ड में पहुंची थी। शुगर की समस्या होने की वजह से डॉक्टरों ने सारी वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन


28 दिसंबर को ट्रूनेट से कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर कॉलेज प्रशासन ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जहां पर कोविड वार्ड में इलाज शुरू हो गया है। खजनी के ही तेतरिया निवासी 55 वर्षीय महिला 26 को ओपीडी में आईं। बुखार व खांसी की दिक्कत थी। सारी वार्ड में भर्ती कराने के बाद उनकी भी जांच की गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो माह बाद आए हैं इस तरह से पॉजिटिव

दो माह में पहली बार इस सप्ताह दो लोग कोरोना पॉजिटिव जिला अस्पताल में मिले हैं। नवंबर से ही मेडिसिन की ओपीडी में सर्दी-खांसी, जुकाम वाले मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई जा रही है। दो मरीजों के पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

परिवार की होगी जांच
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जो दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं। उनके पूरे परिवार व एक सप्ताह के अंदर वह जिन लोगों से मिली हैं, उन सबकी कोरोना जांच कराई जाएगी। इसकी सूचना स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को दी गई है।

जिला अस्पताल फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि दो माह में इस सप्ताह केवल दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी वजह से अब और एहतियात बरतते हुए लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed