फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two parties clashed during land measurement in Gorakhpur, there was scuffle with the police also

Gorakhpur News: जमीन की पैमाइश के दौरान भिड़े दो पक्ष, पुलिस से भी धक्का-मुक्की; वीडियो वायरल

Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
सार

पिपराइच क्षेत्र में अमवा गांव के सामने फोरलेन के पास दो पक्षों की जमीन है। इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से तनाव चल रहा है। तहसीलदार सदर के आदेश पर सोमवार दोपहर दो बजे के करीब नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो अरुण सिंह, लेखपाल प्रिंस सिंह समेत राजस्व टीम पिपराइच पुलिस के साथ गांव पहुंची।

विज्ञापन
Two parties clashed during land measurement in Gorakhpur, there was scuffle with the police also
बीच-बचाव करती पुलिस - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

भटहट (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके के अमवा गांव में सोमवार को जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्ष राजस्व टीम के सामने ही भिड़ गए। इस दौरान बीच-बचाव करने में पुलिस से भी धक्का-मुक्की हो गई। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। साथ ही एक पुलिस कर्मी को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस घायलों का मेडिकल करा रही है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र में अमवा गांव के सामने फोरलेन के पास दो पक्षों की जमीन है। इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से तनाव चल रहा है। तहसीलदार सदर के आदेश पर सोमवार दोपहर दो बजे के करीब नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो अरुण सिंह, लेखपाल प्रिंस सिंह समेत राजस्व टीम पिपराइच पुलिस के साथ गांव पहुंची।
विज्ञापन


राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करके पिलर लगवा रही थी। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। एक पक्ष पिलर लगाने का विरोध करने लगा। वहीं, दूसरा पक्ष राजस्व टीम की कार्रवाई रुकने पर मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी, डंडे व रॉड से हमला करने लगा। इसमें बीच-बचाव में आई पुलिस से भी दोनों पक्ष धक्का-मुक्की करने लगे। एक पुलिस कर्मी को भी हल्की चोटें भी आईं। वहीं मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।


घटना की जानकारी होने पर सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह और पिपराइच थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे छह लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ चल रही है। सीओ अनुराग सिंह ने कहा कि जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed