फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two outpost in-charges accused of beating

Gorakhpur News: दो चौकी प्रभारियों पर मारने-पीटने का आरोप

Fri, 24 May 2024 05:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Two outpost in-charges accused of beating
- गीडा और बेलघाट के चौकी इंचार्ज की पीड़ितों ने की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गीडा और बेलघाट के दो चौकी प्रभारियों पर अलग-अलग मामले को लेकर पीड़ितों ने पिटाई और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पहला मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी का है। यहां एक महिला ने सीएम और अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर लिखा है कि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। चाय की दुकान चलाकर तीन बच्चों को पालती हूं। मेरी 14 साल की बेटी से चौराहे के एक लड़के से नजदीकी थी। इसकी शिकायत मैंने चौकी इंचार्ज से की।
विज्ञापन

30 मार्च को उन्होंने लड़के को पकड़ा तो उसके घर के लोग मेरे पास आकर माफी मांगने लगे। दया आई तो चौकी इंचार्ज से छोड़ने के लिए कह दिया। इस पर उन्होंने गालियां दी और थप्पड़ मार दिया। इससे मैं बेहोश होकर गिर गई थी। कान से कम सुनाई दे रहा है। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
पिटाई का लगाया आरोप
दूसरी घटना में आरोप बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार चौकी इंचार्ज पर लगा है। पीड़ितों का कहना है कि गांव में तीन मीटर की सड़क बन रही थी। गांव के एक व्यक्ति ने इसे दो मीटर ही बनने दिया और सड़क किनारे तक पोल गाड़ दिया है। शिकायत करने पर उसके सजातीय चौकी इंचार्ज मौके पर आए। तीन शिकायतकर्ताओं को गाड़ी में बैठाकर चौकी ले गए। रास्ते में गालियां दीं, गाड़ी रोककर पिटाई की, और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़ितों ने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed