{"_id":"6aa46dd94382bb1ee40c57fa","slug":"two-new-double-decker-buses-will-undergo-trials-next-week-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1448174-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अगले सप्ताह दो नई डबल डेकर बसों का होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अगले सप्ताह दो नई डबल डेकर बसों का होगा ट्रायल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-कसया मार्ग पर डबल डेकर एसी बस को मिल रहे अच्छे रुझान के बाद परिवहन विभाग ने दो और डबल डेकर बसों के संचालन की तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह दोनों नई बसों का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद एक बस को गोरखपुर-महराजगंज और दूसरी को गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर चलाया जाएगा। दोनों मार्गों का चयन कर लिया गया है। वर्तमान में गोरखपुर-कसया मार्ग पर डबल डेकर एसी बस का संचालन हो रहा है। यात्रियों की ओर से बस को अच्छा रुझान मिलने के बाद विभाग ने दूसरे मार्गों पर भी डबल डेकर बस चलाने का निर्णय लिया है। नई बसों का ट्रायल निर्धारित मार्गों पर यातायात और संचालन की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा। डबल डेकर बस पूरी तरह वातानुकूलित होने के कारण सामान्य बसों की तुलना में इसका किराया कुछ अधिक है जो पहले से निर्धारित है। इसके बावजूद यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह बस सुविधाजनक मानी जा रही है। परिवहन विभाग इसके बाद दो और डबल डेकर बसें मंगाने की तैयारी कर रहा है। इनके आने के बाद गोरखपुर में डबल डेकर बसों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।
विज्ञापन