फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more coronavirus positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में दो और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 52 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 16 Jun 2020 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Two more coronavirus positive got in sant kabir nagar
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 52 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 162 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 42 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 10 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 16 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव किशोर कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया गांव का निवासी है। किशोर अपने माता-पिता,भाई-बहन और वृद्ध दादी के साथ 11 जून को कुशीनगर एक्सप्रेस से मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन


खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास थर्मल स्क्रीनिग कराने के बाद वृद्घ दादी की मौत हो गई थी। कोविड के प्रोटोकाल के तहत प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार कराया था। इसके साथ ही मुंबई से आए परिवार के अन्य सदस्यों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो किशोर पॉजिटिव मिला। जबकि पांच अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

पॉजिटिव मिली महिला दिल्ली की रहने वाली है। पूर्व में दिल्ली में उसके ससुर की कोरोना से मौत हो गई थी। महिला की खलीलाबाद शहर में मायका है। महिला के साथ परिवार के छह लोग 13 जून को दिल्ली से आए थे। जिन्हें सूचना पर जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया था।

दिल्ली से आए सभी छह लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव मिली है। जबकि पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए जीआरपी के सिपाही की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। इसी तरह मुंबई से लौटे पूर्व में पॉजिटिव पाए गए कोतवाली क्षेत्र के सरौली गांव के युवक की भी दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वैसे 52 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 162 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 42 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 10 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed