{"_id":"5f044b512f49452e2a580d9e","slug":"two-more-corona-positives-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 73","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 73
Tue, 07 Jul 2020 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 287 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें दुधारा क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। 22 जून को युवक मुंबई से लौटा था। रैंडम जांच में युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
उसी क्षेत्र के मकदूमपुर की 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। 19 जून को महिला मुंबई से हवाई जहाज से परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ लखनऊ तक आई थी। उसके बाद फिर वाहन से घर लौटी थी। सभी का रैंडम जांच हुआ। जिसमें महिला पॉजिटिव मिली। जबकि परिवार के चार अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 287 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 73 लोग एक्टिव हैं। जबकि 214 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
मंगलवार को 739 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। अब तक 11368 लोगों का नमूना जांच को भेजा जा चुका है। जिसमें 8877 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 2191 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें 198 की रिपोर्ट रीपिटेड है। 32 जगह कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।