{"_id":"641d5f4126937bd74304dd97","slug":"two-more-arms-smugglers-nabbed-with-stolen-bike-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो और असलहा तस्करों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा, दोनों की उम्र महज 19 वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो और असलहा तस्करों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा, दोनों की उम्र महज 19 वर्ष
Fri, 24 Mar 2023 01:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:58 PM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि ‘नहीं पकड़े तस्कर तो बच्चे चलाएंगे तमंचे, गोरखपुर फिर होगा बदनाम’ अभियान के क्रम में बेलघाट पुलिस जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
बेलघाट में तमंचे के साथ पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी गौरव ग्रोवर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलघाट पुलिस ने जैती तिराहा के पास से बृहस्पतिवार को दो असलहा तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। दोनों की उम्र 19 वर्ष है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, पुलिस पूछताछ के आधार पर असलहा तस्करी में लगे अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेलघाट के छितौनी बुजुर्ग निवासी करण और टिकुलियाडाड़ निवासी विशाल उर्फ रिकासू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पकड़े गए तस्करों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि ‘नहीं पकड़े तस्कर तो बच्चे चलाएंगे तमंचे, गोरखपुर फिर होगा बदनाम’ अभियान के क्रम में बेलघाट पुलिस जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अमर उजाला की मुहिम रंग लाई: गोरखपुर फिर न हो बदनाम, इसलिए चलाया अभियान
पुलिस जैती तिराहे पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को दो युवक आते नजर आए। पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर करण के पास से अवैध पिस्टल और उसके साथी विशाल के पास से मैगजीन व कारतूस मिला।
पूछताछ में पता चला कि बाइक भी चोरी की है। आरोपियों ने बताया कि आजमगढ़ में चाय की एक दुकान से असलहा लेने गए थे, तभी बाइक चोरी कर लिए थे। बरामद मोबाइल फोन को बस से चोरी किया गया था। दूसरे आरोपी ने बताया कि एक और बाइक कटया से चोरी की गई है जो घर पर है। पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया।
इसे पढ़ें: गोरखपुर बाल संप्रेक्षण गृह में मिले 22 मोबाइल फोन और चार्जर, बोर्ड और दीवार में थे छिपाए
आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल, दो बाइक बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने असलहा से जुड़े कई लोगों के बारे में जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस काम कर रही।
लूट में जेल गया था करण, जमानत पर छूटा
एसएसपी ने बताया कि करण बेलघाट क्षेत्र में अक्तूबर 2022 में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट में भी शामिल था। उस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह एक माह बाद नवंबर में जमानत पर जेल से बाहर आया था। लूट में शामिल उसका साथी आजमगढ़ जिले का रमाशंकर अभी जेल में ही बंद है।