{"_id":"60b798b78ebc3ee48b1fa540","slug":"two-more-accomplices-of-chandan-arrested-by-gorakhpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शातिर चोर चंदन के दो साथियों को पुलिस ने पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शातिर चोर चंदन के दो साथियों को पुलिस ने पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान हुए थे फरार
Wed, 02 Jun 2021 08:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:11 PM IST
सार
सोमवार रात कैंट पुलिस से मुठभेड़ के दौरान चंदन को लगी थी गोली, अन्य साथी हो गए थे फरार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के कैंट इलाके के कार्मल रोड पर सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ के दौरान फरार हुए शातिर चोर चंदन के दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने बस स्टेशन के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से दो हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अंकुश चौहान और राज चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के जगरनाथपुर का रहने वाला चंदन अपने दो साथियों के साथ सोमवार रात में कोतवाली इलाके में लूट करने की फिराक में था।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर तीनों बदमाश एक ही बाइक से भागने लगे।
कोतवाली पुलिस ने वायरलेस सेट से इसकी सूचना दी थी जिसके बाद कैंट पुलिस ने घेराबंदी कर कार्मल रोड पर बदमाशों को घेर लिया था। मुठभेड़ में चंदन के पैर पर गोली लगी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि उसके दो साथी अंकुश और राज फरार हो गए थे।
विज्ञापन