{"_id":"6ac0849aa24f5ee68604305c","slug":"two-miscreants-arrested-in-a-police-encounter-in-the-gola-police-station-area-of-gorakhpur-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दो भागे
Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
घायल आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडीह खुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू के रूप में हुई। उसके चाचा नूरूल हसन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में मालहनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास शनिवार भोर करीब 4:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दो बाइक से पहुंचे चार वांछित बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि बाइक चला रहा उसका साथी गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडीह खुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू के रूप में हुई। उसके चाचा नूरूल हसन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोला-कौड़ीराम मार्ग पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सीडीआर के जरिये संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी एक कसाई की मदद से आवारा गोवंश को काटकर मांस बेचने का काम करते थे। एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।