फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches were played on the third day of the All India Prize Money Lakshya T20 Cricket Championship.

Gorakhpur News: लखनऊ और उत्तराखंड अगले दौर में, लगातार तीन हार के साथ एनईआर बाहर

Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played on the third day of the All India Prize Money Lakshya T20 Cricket Championship.
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लक्ष्य स्पोर्ट एकेडमी द्वारा आयोजित 11वीं आल ऑल इंडिया टी20 प्राइज मनी - फोटो : Samvad
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित 11वीं ऑल इंडिया टी-20 प्राइजमनी लक्ष्य क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें लखनऊ ने इंदौर और उत्तराखंड की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे को हराकर आगे की राह बनाई। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। कार्तिकेय सिंह 49 और सत्यम ने 35 रन का योगदान दिया। इंदौर की ओर से अमर चौधरी ने तीन विकेट, शैलेंद्र, कुलदीप और अतुल ने दो-दो विकेट लिए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और 19 रन से हार गई।
विज्ञापन

इंदौर के आदित्य यादव ने 52, हर्ष त्यागी ने 24 और कुलदीप ने 23 रन का योगदान दिया। लखनऊ के हसन अख्तर, रोहित, आदित्य, सत्यम पांडेय ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के कार्तिकेय सिंह को डॉ. बीसी हरबोला ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ग्रुप का दूसरा मैच उत्तराखंड और पूर्वोत्तर रेलवे की टीम के बीच मैच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने अभ्युदय के 18 गेंदों पर 56 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। सचिन ने 47 और अखिल ने 39 रन का योगदान दिया। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रजत, उपेंद्र और शिवम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम 15.5 ओवर में ही 107 रन पर ऑलआउट हो गई और उत्तराखंड ने मैच को 96 रन से जीत लिया। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अंकित यादव ने 34, उपेंद्र यादव ने 17, कृतज्ञ सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया।

उत्तराखंड की ओर से अभय छेत्री और आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट विकेट प्राप्त किए। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्तराखंड के अभय छेत्री को डॉ. अजीज अहमद ने दिया। अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय कमल मांध्यनी, हरीश कर्मचंदानी और नरेश कर्मचंदानी ने किया। इस अवसर पर अरविंद त्रिपाठी, विजय मिश्रा, पंकज, आमिल, असलम, डॉ. मनवर, परमानंद, राम आशीष, प्रेम शाही, विष्णु, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed