फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches were played in the Inter Club Cricket League cricket competition.

क्रिकेट : टाइम वॉच और स्टार 11 की शानदार जीत

Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played in the Inter Club Cricket League cricket competition.
इंटर क्लब क्रिकेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

टाइम वॉच के अलंकृत और स्टार 11 के किशन यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच

गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान और एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले जा रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबलों में टाइम वॉच और स्टार 11 क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। बी डिवीजन में टाइम वॉच ने एएनसीए बी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी, जबकि ए डिवीजन के मुकाबले में स्टार 11 क्रिकेट एकेडमी ने बीएमटी क्रिकेट एकेडमी को 23 रन से हराया। टाइम वॉच के अलंकृत और स्टार 11 के किशन यादव को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बी डिवीजन के सुपर लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एएनसीए बी की टीम टाइम वॉच के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19.4 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। रुद्राक्ष ने 29 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि आदित्य कुमार ने 17 गेंदों में 9 रन का योगदान दिया। तनवीर अहमद ने 6 रन और रौनक यादव ने 4 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 25 रन मिले। टाइम वॉच की ओर से अलंकृत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 7 विकेट झटके। पीयूष राव ने 2 विकेट लिए। 62 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइम वॉच की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अंशुमान सिंह ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए। इमरान अली ने 12 गेंदों में 28 रन की तेज पारी खेली।
विज्ञापन

वहीं एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए ए डिवीजन के सुपर लीग मुकाबले में स्टार 11 क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 166 रन बनाए। विनायक ने 61 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली। विष्णु यादव ने 20 रन, सर्वज्ञ पांडेय ने 16 रन और अभिषेक गुप्ता ने 16 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 22 रन मिले। बीएमटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से सत्यम सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि संदीप चौधरी और दिव्यांश मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। सौरभ ने 43 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि आदित्य पांडेय ने 21 रन और दिव्यांश मिश्रा ने 18 रन का योगदान दिया। स्टार 11 की ओर से किशन यादव ने तीन विकेट हासिल किए। विनीत गुप्ता, रजत गुप्ता और रुद्र गुप्ता ने दो-दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed