फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two man killed in road accident at Gorakhpur

गोरखपुर: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 21 Oct 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

मृतकों की पहचान मलुकही निवासी आलमगीर खान (30) व खोराबार के रामगढ़ निवासी रामनिवास (41) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two man killed in road accident at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा और खोराबार इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मलुकही निवासी आलमगीर खान (30) व खोराबार के रामगढ़ निवासी रामनिवास (41) के रूप में हुई है। वहीं मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर मंगलवार की देर रात देवरिया से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार बोलोरो की चपेट में आने से कुशीनगर के मलुकही निवासी आलमगीर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मलुकही निवासी जहांगीर खान की तहरीर पर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक, मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल क्षेत्र के जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी के महाबल टोला निवासी रामनिवास की बुधवार की सुबह मौत हो गई। वे मंगलवार की शाम 5.30 बजे घर से सुबाबाजार बाइक से सामान खरीदने जा रहे थे। जंगल सिकरी केशरवानी पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed