फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two man died in road accident at kushinagar

कुशीनगर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत

Thu, 13 Feb 2020 10:45 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
two man died in road accident at kushinagar
accident - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कसया- देवरिया मार्ग पर बुधवार की देर रात खड़े ट्रक में बाइक सवार तीन युवक भिड़ गए। हादसे में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया मार्ग स्थित एक होटल के पास ट्रक का एक्सल टूट गया था। चालक बीच रास्ते में ही ट्रक छोड़कर मैकेनिक को बुलाने गया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार कसया थाने के गांव साखोपर निवासी 25 वर्षीय कुंदन कुमार, दुर्गवलिया निवासी 26 वर्षीय भूलन व पड़रौना निवासी 28 वर्षीय पंकज मद्देशिया देवरिया की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार में होने के कारण वह खड़े ट्रक में जा भिड़े और तीनों घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सीएचसी  ले जाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने कुंदन व पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं भूलन की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed