फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Lekhpals fight one was beheaded in Gorakhpur

गोरखपुर: दो लेखपालों में हाथापाई, एक का सिर फूटा; अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Jul 2023 03:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

सदर तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल गिरीश चंद्र और लेखपाल संघ तहसील सदर के मंत्री जावेद के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार को कानूनगो ने दोनों को सरकारी काम से अपने पास बुलाया। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच वहीं कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Two Lekhpals fight one was beheaded in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सदर तहसील क्षेत्र के दो लेखपालों के बीच बुधवार की शाम हुई मारपीट में एक लेखपाल का सिर फट गया। साथी कर्मचारियों ने चोटिल हुए लेखपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। तहसीलदार ने भी अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल गिरीश चंद्र और लेखपाल संघ तहसील सदर के मंत्री जावेद के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार को कानूनगो ने दोनों को सरकारी काम से अपने पास बुलाया। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच वहीं कहासुनी शुरू हो गई। जब तक बीच बचाव किया जाता, दोनों में हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच धक्का लगने से गिरीश फर्श पर गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। साथी लेखपाल उन्हें अस्पताल लेकर गए। इसकी जानकारी पाकर तहसीलदार विकास सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों के बीच सुलह समझौते का प्रयास तहसील के लेखपाल कर रहे हैं। देर रात तक किसी पक्ष में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed