फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two lakhs to the family of the deceased student.. Promise of free education till 12th to the injured

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मृत छात्र के परिवार को दो लाख, घायलों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का वादा

Sun, 24 Dec 2023 07:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs to the family of the deceased student.. Promise of free education till 12th to the injured
गोरखपुर स्कूल बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके में यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रबंधन की ओर से एक पत्रक जारी कर घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सहयोग का वादा किया है। प्रबंधक की ओर से कहा गया है कि घटना से विद्यालय प्रशासन व अध्यापक अत्यंत दुःखी है तथा इस दुःख के समय में विद्यालय प्रशासन द्वारा मृतक छात्राओं के परिजन तथा चोटिल छात्र/ छात्राओं का सहयोग करेगा। पत्रक को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल एससी सांथन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


प्रबंधक की ओर से कहा गया है कि मृत छात्राओं (प्रतिभा राज, साक्षी विश्वकर्मा) के परिजनों को दो-दो लाख रुपये नकद सहयोग करेगा। साथ ही उनके भाई-बहन को 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा के अलावा काॅपी किताब दी जाएगी। चोटिल विद्यार्थियों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा तथा उनके परिजनों को दवा और इलाज के लिए 25-25 हजार रुपये नकद दिया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालय के सभी ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन कराते हुए 60 वर्ष तक उम्र सीमा निर्धारित किया गया है। सभी बसों को फिर से फिटनेस टेस्ट आदि कराया जाएगा। किसी भी अभिवावक को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायरेक्ट विद्यालय प्रबंधन से मिलने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छोटी से छोटी बात भी विद्यालय प्रबंधन को जानकारी हो और उसका त्वरित निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed