{"_id":"618cf5953dd7393a4c7e152e","slug":"two-lakh-people-have-not-yet-got-vaccine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो लाख लोगों ने अब तक नहीं लगवाई वैक्सीन, बूथों पर अब कम संख्या में पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो लाख लोगों ने अब तक नहीं लगवाई वैक्सीन, बूथों पर अब कम संख्या में पहुंच रहे लोग
Thu, 11 Nov 2021 04:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 04:21 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक लगभग 33 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लग पाया है।
विज्ञापन
टीका लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीकाकरण अभियान में गोरखपुर जिले के दो लाख लोगों को अभी वैक्सीन की एक डोज भी नहीं लगी है। जबकि अक्तूबर तक ही 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। स्थिति यह है कि कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहता है। करीब डेढ़ सौ बूथों पर तीन-चार हजार लोग ही पहली डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक लगभग 33 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लग पाया है। दो लाख लोग विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। इस समय प्रत्येक बूथ पर चार सौ लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन भेजी जा रही है, लेकिन 40 से 60 लोग ही पहली डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का कहना है कि मतदाताओं की संख्या के आधार पर लक्ष्य तय किया गया है। बहुत सारे लोग दूसरे प्रदेशों या जिलों में रहते हैं। इस वजह से टीकाकरण में दिक्कत आ रही है। संभव है जो लोग जहां रहते हैं, वहां टीका लगवा लिए हों। विभाग प्रयास कर रहा है कि सभी वंचित लोगों को जल्द से जल्द टीका लगा दिया जाए।
विज्ञापन