{"_id":"601163178ebc3e54535504ec","slug":"two-killed-and-three-injured-in-road-accident-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, तीन की हाल गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, तीन की हाल गंभीर
Wed, 27 Jan 2021 06:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित के घर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे कि भोतहा-पौली मार्ग पर शिवबखरी गांव के पास उनकी टक्कर बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई।
विज्ञापन
मौके पर ही बाइक पर पीछे बैठे दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्ताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
भोतहा गांव निवासी शक्तिमान (23) पुत्र गोविंद अपनी बहन किरण (30), भतीजी अंशिका (10), भांजा अंश (6) और रिंकू (2) को बाइक पर बैठाकर बहन के ससुराल बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के तिलठा गांव पहुंचाने जा रहा था। अभी लोग शिवबखरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान पीछे से बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जिससे बाइक पर सवार पांचों लोग गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा देख गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोग अभी घायलों को अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अंशिका और अंश ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल शक्तिमान, किरण व रिंकू को लोग सीएचसी मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर थाने गई। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को पकड़ कर गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक राघवेंद्र सिंह निवासी बोदवल थाना मुंडेरवा जिला बस्ती को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली भी पुलिस के कब्जे में है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।