{"_id":"6192713432f13474b212591a","slug":"two-killed-and-five-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पांच लोग घायल
Mon, 15 Nov 2021 08:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:09 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (19) निवासी बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट के रूप में हुई है। हादसे में पिकअप के ड्राइवर चांद मोहम्मद को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रविवार की देर रात और सोमवार को जिले के जगतबेला, गुलरिहा, चौरीचौरा और गोला थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हैं। दो घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज और तीन का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जगतबेला प्रतिनिधि के अनुसार चिलुआताल थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बेला के पास रविवार की रात में करीब एक बजे बंधे पर पिकअप पलट गई। इसके नीचे दबकर उधर से गुजर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (19) निवासी बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट के रूप में हुई है। हादसे में पिकअप के ड्राइवर चांद मोहम्मद को भी चोटें आईं हैं। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानीपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला-कौड़ीराम मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय बाड़ेपार के पास सुबह साढ़े नौ बजे बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी अतुल त्रिपाठी (25) बाइक से गिरकर घायल हो गए। अतुल बहन के घर परसिया शुक्ल गांव जा रहे थे। बाड़ेपार प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर गिरी गिट्टी के चलते बाइक फिसल गई। सिर में चोट लगने के चलते हालत नाजुक हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन पर रामपुर बुजुर्ग गांव के सामने रविवार की रात में कार की ठोकर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी राजन सिंह (23) अपनी माता इसरावती देवी (50) को बाइक से कसया की ओर से लेकर आ रहे थे। रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन क्रासिंग पार करने के दौरान कार से ठोकर लग गई। प्राइवेट अस्पताल में मां-बेटे का इलाज चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधि के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव के समीप सड़क पार करते समय एक महिला बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला व बाइक चालक घायल हैं। बताया जा रहा है कि जौरहर गांव निवासी सुमित्रा देवी (30) सोमवार की दोपहर में सरैया बाजार जा रहीं थीं। नाहरपुर के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक चालक रवि निवासी जंगल एकला नंबर दो टोला बेनीगंज भी गिरकर घायल हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।