{"_id":"6acab02538935673af040a20","slug":"two-jes-failed-to-meet-city-standards-se-issued-a-warning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1481714-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के मानकों पर खरे नहीं उतरे दो जेई, एसई ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के मानकों पर खरे नहीं उतरे दो जेई, एसई ने दी चेतावनी
Sun, 11 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली व्यवस्था की जांच के दौरान दो उपकेंद्रों पर कमियां मिलने पर अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने दो अवर अभियंताओं को फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। शनिवार को अवकाश के बावजूद उन्होंने दोपहर में कई उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
एसई सबसे पहले सर्किट हाउस उपकेंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रांसफार्मरों की जांच कराई और तेल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कमियां मिलने पर संबंधित जेई को फटकार लगाई। इसके बाद तारामंडल पहुंचे, जहां व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने देवरिया बाईपास स्थित जीडीए कार्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया। रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्रों का जायजा लेने के बाद वह नार्मल उपकेंद्र पहुंचे। यहां व्यवस्था में खामी मिलने पर जेई को चेतावनी दी।
एसई रणजीत चौधरी ने कहा कि जर्जर तार और खंभे बदलने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग में जरूरी सामान की कमी नहीं है। नवरात्र, दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। हाइटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग कराने और एलटी लाइन को बांस की फट्टी से बांधने के निर्देश भी दिए गए हैं।