{"_id":"608782158ebc3e245c61064f","slug":"two-innocent-brothers-died-due-to-drowning-in-pond-at-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Tue, 27 Apr 2021 08:57 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:57 AM IST
सार
तालाब में मछली देखकर दोनों बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतर गए और दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोल्हुई क्षेत्र के सोनचिरैया गांव में एक साथ दो मासूम सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया निवासी सोनू राय के दो मासूम बेटे शिवांश (6) व राज (4) सोमवार को दिन में घर के सामने एक साथ खेल रहे थे। सोनू के घर के सामने तालाब में मछली पालन किया गया है। दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए।
तालाब में मछली देखकर दोनों बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतर गए और दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन कुछ देर के बाद मासूमों की खोजबीन करने लगे जब पता नहीं चला। कुछ देर बाद तालाब के किनारे एक चप्पल मिला। परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया तो गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। आशंका जाहिर करते हुए लोगों ने तालाब में मासूमों को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में तालाब से दोनों का शव मिला तो परिवार पर बज्रपात हो गया। परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों अंतिम संस्कार कर दिया ।

एक साथ बुझ गया कुल का चिराग
मासूमों की मौत से परिवार के ऊपर कुदरत का कहर टूट गया। सोनू राय के दो मासूम बेटे एक साथ तालाब में डूब गए। ह्रदय विदारक घटना को देखकर सभी की आंखें भर आईं। वहां मौजूद लोग कुदरत के क्रूर मजाक को कोसते हुए परिवार को सात्वनां दे रहे थे।