फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two independent Nagar Panchayat presidents join BJP

Gorakhpur News: दो निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल

Thu, 08 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two independent Nagar Panchayat presidents join BJP
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल व नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में शोहरतगढ़ व बढ़नी नगर पंचायत से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली उमा अग्रवाल व सुनील अग्रहरि के शामिल होने से भाजपा ने निकायों में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। इनके साथ ही नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अध्यक्ष उमा अग्रवाल के पति रवि अग्रवाल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इनके भाजपा में शामिल होने से जिले के 11 नगर निकायों में आठ के अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज हो गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत उसका बाजार, इटवा, बिस्कोहर, बढ़नीचाफा व भारतभारी समेत छह निकायों के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। वहीं नगर पालिका बांसी, नगर पंचायत कपिलवस्तु में सपा ने जीत हासिल की थी। जबकि नगर पंचायत डुमरियागंज में बसपा और बढ़नी व शोहरतगढ में निर्दलीय अध्यक्षों ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed