{"_id":"6a31b189b69b2109890fdfc4","slug":"two-incidents-in-a-single-night-in-vimuti-village-miscreants-broke-into-houses-by-cutting-through-roofs-and-window-grilles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1356375-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो घरों से पांच लाख की चोरी, जेवरात और नकदी समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो घरों से पांच लाख की चोरी, जेवरात और नकदी समेट ले गए चोर
Wed, 17 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़ (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के विमुटी गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान दोनों परिवार के सदस्य घरों में सो रहे थे। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर लोग सन्न रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित उदयभान यादव ने बताया कि देर रात चोर शौचालय के रास्ते छत पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
इसी रात गांव के गौतम निषाद के घर भी चोरों ने धावा बोला। आरोप है कि चोरों ने घर के पूर्वी हिस्से में लगे जंगले की ग्रिल काट दी और कमरे में प्रवेश कर गए। यहां से जेवरात चोरी कर ले गए। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ गोला दरवेश कुमार का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।