{"_id":"62a822971cdade231801f74d","slug":"two-head-broken-for-complaining-of-molestation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में छेड़खानी की शिकायत करने पर दो का सिर फोड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में छेड़खानी की शिकायत करने पर दो का सिर फोड़ा, केस दर्ज
Tue, 14 Jun 2022 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में रविवार को छेड़खानी की शिकायत करने गए किशोरी के परिजनों की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के घरवालों ने मारपीट कर दो लोगों का सिर फोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट, बलवा, छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पांच महीने से गांव का ही एक युवक किशोरी से छेड़खानी कर रहा था। किशोरी ने घरवालों से पहले कुछ नहीं बताया और बर्दाश्त करती रही। शनिवार को युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया तो वह घर आकर रोने लगी और परिवार वालों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी के चचेरे भाई और चाची शिकायत करने पहुंचे तो युवक के घरवाले मारपीट शुरू कर दिए, जिससे दोनों लोगों का सिर फट गया। इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन